विदेश
समुद्र के अंदर दिखीं हजारों रहस्यमयी वस्तुएं, अमेरिका में एलियन चर्चा फिर तेज
अमेरिका के समुद्री तटों के पास हजारों रहस्यमयी USO यानी पानी के अंदर चलने वाली अज्ञात वस्तुओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद हलचल मच गई है. दावा किया जा रहा है कि ये वस्तुएं समुद्र के अंदर बेहद तेज गति से चलती हैं और कई बार पानी से निकलकर हवा में भी उड़ान भरती दिखाई देती हैं.
कर्ज से राहत या नई मुसीबत? आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान ने चीन से लिया सहारा, पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड
आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अब चीन के घरेलू बाजार में पहला पांडा बॉन्ड जारी किया है. इस कदम से उसे नया फंड मिलने की उम्मीद है, लेकिन कर्ज का दबाव और बढ़ सकता है.
'वे बिल्कुल सही थे', अमेरिका को 'पतनशील राष्ट्र' बताए जाने पर ट्रंप ने बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका को “पतनशील राष्ट्र” बताए जाने वाले बयान से सहमति जताई है. ट्रंप ने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अमेरिका को भारी नुकसान हुआ.
बीजिंग में ट्रंप-शी जिनपिंग बैठक के दौरान अचानक बढ़ा तनाव, रिपोर्टर्स ब्लॉक और एजेंट रोके जाने से मचा हड़कंप
बीजिंग में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के बीच उस वक्त माहौल गरमा गया, जब पत्रकारों, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के बीच तीखी झड़पें देखने को मिलीं. इस घटनाक्रम ने चीन की कड़ी निगरानी व्यवस्था, सख्त प्रोटोकॉल और मीडिया की सीमित पहुंच को फिर चर्चा में ला दिया.
ट्रंप के चीन दौरे के बीच चर्चा में आया हाईटेक सर्विलांस सिस्टम, 2 मिनट कार रोकी और कट गया 40 डॉलर का चालान!
बीजिंग की सड़कों पर कैमरे गिन रहे पत्रकार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि हर कदम पर उन पर भी नजर रखी जा रही है. जैसे ही गाड़ी रुकी, मोबाइल पर चालान का मैसेज आ गया. चीन का हाईटेक सर्विलांस सिस्टम अब सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है.
बीजिंग में शी जिनपिंग का बड़ा बयान, बोले- दुनिया के लिए जरूरी है US-China रिश्ता
बीजिंग शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी शी जिनपिंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने चीन-अमेरिका संबंधों को दुनिया का सबसे अहम रिश्ता बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को सहयोग के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए और इस रिश्ते को कभी खराब नहीं होने देना चाहिए.
कभी ‘चाइना वायरस’ कहने वाले ट्रंप अब जिनपिंग के गुणगान में क्यों जुटे?
चीन दौरे पर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “दोस्त” बताया और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होने की बात कही. हालांकि, ट्रंप के बदले तेवरों ने इसलिए हैरान किया क्योंकि वह पहले चीन पर लगातार तीखे हमले करते रहे हैं.
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की चेतावनी? नोरोवायरस और हंतावायरस ने बढ़ाई टेंशन
दुनियाभर में नोरोवायरस और हंतावायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, जबकि सोशल मीडिया पर लोग इसे बाबा वांगा की कथित भविष्यवाणियों से जोड़ रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों ने अफवाहों से बचने और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करने की सलाह दी है.